Headlines

औरंगाबाद- पति और टीचर पत्नी की मौत:बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे, ट्रक ने रौंदा; NH-19 जाम; नवंबर में बेटी की शादी होनी थी




औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जोगड़ी गांव निवासी प्रहलाद पाल(48) और उनकी पत्नी उर्मिला कुमारी (45) के रूप में हुई है। उर्मिला मिडिल स्कूल अजनवां में सहायक टीचर के पोस्ट पर कार्यरत थीं। इस हादसे ने तीन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया छीन लिया। दंपती के 2 बेटे हिमांशु कुमार, रिशु कुमार और एक बेटी अंशु है। अंशु की नवंबर में शादी होनी है। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह प्रहलाद पाल अपनी पत्नी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही गाड़ी से नीचे सड़क पर गिर पड़े। चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया NH-19 जाम हादसे की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने डेड बॉडी को बीच सड़क पर रखकर एनएच-19 को पूरी तरह जाम कर दिया। जिसके चलते दोनों लेन में वाहनों की कतारें लग गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को तत्काल उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की। इसके साथ ही अजनवां मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी की। रोड जाम होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके से आई 3 तस्वीरें… फरार ड्राइवर की तलाश जारी हादसे की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने और दोषी ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर और दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में जुटी है। पुलिस की ओर से ट्रक के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *