Headlines

नूंह में हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:मोबाइल और कैश बरामद, अस्पताल के पास ग्राहकों के इंतजार में खड़े थे




नूंह जिले के नगीना थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल हेरोइन, मोबाइल और नकदी बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगीना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि 31 अगस्त की रात सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका की टीम नगीना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि साहिल उर्फ गुर्रा (निवासी वार्ड नंबर-8 नगीना) और साहिल (निवासी मुलथान) नगीना स्थित सरकारी अस्पताल के पास हेरोइन बेचने के लिए खड़े हैं। हेरोइन, मोबाइल और कैश बरामद सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान साहिल उर्फ गुर्रा के पास से 47.56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जबकि दूसरे आरोपी साहिल पुत्र सलेम के कब्जे से 6.25 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन और 1500 रुपए नकद भी बरामद किए गए हैं। बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर दोनों युवकों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है। नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस जांच अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि उन्हें हेरोइन कहां से मिली और इस तस्करी नेटवर्क में उनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों ने क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *