Headlines

'डिप्टी सीएम के रिश्तेदार इसी बात की ठसक':अस्पताल अधीक्षक ने कहा था- 22 साल की बहन गर्भवती करवा दी, जीतू पटवारी ने वीडियो पोस्टकर घेरा




रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में गर्भवती कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा के विवादित बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा, “यह वीडियो भी, देश-प्रदेश में वायरल हो गया! लेकिन, सबसे ऊंची कुर्सी फिर मौन है!” पटवारी ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या डॉ. राहुल मिश्रा स्वास्थ्य मंत्री के रिश्तेदार हैं, इसलिए वे वर्षों से पद पर बने हुए हैं। पटवारी ने लिखा कि अस्पताल अधीक्षक ने कहा, “22 साल की बहन को गर्भवती करवा दिया!” उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. राहुल मिश्रा कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत पर परिजनों को सार्वजनिक रूप से डांट भी रहे हैं। पटवारी ने कहा कि इतने संवेदनशील मामले में अस्पताल अधीक्षक की भाषा असंवेदनशील है। विवाद बढ़ने के बाद अधीक्षक ने जताया खेद डॉ. राहुल मिश्रा का बयान सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए खेद जताया और माफी मांगी। उन्होंने कहा, “मेरी पूरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। मेरे बयान का वो मतलब बिल्कुल नहीं था, जैसा उसे लिया जा रहा है।” वहीं, परिजनों का कहना है कि अपनों को खोने के गम के बीच अस्पताल प्रशासन का यह रवैया उनके लिए बेहद दर्दनाक था। इलाज में लापरवाही के आरोप में 2 डॉक्टर और 2 नर्स निलंबित कल्पना मिश्रा और उनके गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। मामले में डॉक्टर सोनल अग्रवाल, डॉक्टर निधि पांडेय और दो स्टाफ नर्सों को निलंबित किया जा चुका है। घटना की विस्तृत जांच के लिए सात सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है। अधीक्षक की माफी के बाद भी कांग्रेस और आम जनता मामले में सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की मांग कर रही है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
डॉक्टर बोला- बहन को 22 साल में गर्भवती करवाया क्यों ये शब्द रीवा के उन भाइयों के हैं, जिनकी बहन की मौत पहली डिलीवरी के दौरान संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (GMH) में हो गई। गर्भस्थ शिशु की जान भी नहीं बची। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *