![]()
जमुई में मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, जमुई द्वारा आयोजित इस मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन ने किया। इसका उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देना है। आयोजकों ने मेले में करीब 750 अभ्यर्थियों के चयन का लक्ष्य रखा है। रोजगार मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. मौके पर ही ऑफर लेटर देने की व्यवस्था मेले में 26 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें विभिन्न कंपनियों और संस्थानों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्र, सेल्स, मार्केटिंग, मैन्युफैक्चरिंग सहित कई अलग-अलग पदों पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी नवीन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार मिलने से जमुई और बिहार की आर्थिक प्रगति होगी। जिला नियोजनालय के अनुसार, मेले में देश और राज्य की कई प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियां भाग ले रही हैं। अभ्यर्थियों का चयन संबंधित नियोजकों द्वारा निर्धारित मापदंडों और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर देने की व्यवस्था भी की गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं अभ्यर्थी मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्र, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो लाने को कहा गया है। रोजगार मेले में भाग लेने के लिए बिहार रोजगार सेवा पोर्टल पर निबंधन की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी https://detjob.bihar.gov.in/registration पर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, रोजगार मेले में बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी स्टॉल लगाए गए हैं। अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाएं। जिला नियोजनालय ने स्पष्ट किया है कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।
Source link
जमुई में रोजगार मेला शुरू, 750 युवाओं को मिलेगा अवसर:DM नवीन ने किया उद्घाटन, 26 स्टॉल पर मिलेंगे रोजगार
