Headlines

Rupnagar Women Controversy | Social Media Channel Complaint to SSP


रूपनगर में सोशल मीडिया पर ‘द पंजाब फ्लो’ नामक चैनल द्वारा रूपनगर की महिलाओं को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद इलाके में भारी रोष फैल गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय समाजसेवियों और महिलाओं ने SSP रूपनगर को एक लिखित शिकायत सौंपकर संबंधित चै

.

विवाद की मुख्य वजह एक चैनल के सोशल मीडिया पेज पर वायरल हुई एक वीडियो और पोस्ट है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उक्त पोस्ट में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (NFHS) की फर्जी आड़ लेते हुए यह दावा किया गया है कि रूपनगर (रोपड़) जिले की महिलाएं पूरे पंजाब में सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं।

धार्मिक-ऐतिहासिक धरती के अपमान का आरोप

शिकायत देने पहुंचे समाजसेवक नवप्रीत शर्मा ने कहा कि रूपनगर गुरुओं, पीरों और महान विरासत की पवित्र धरती है, जहां माताओं और बहनों को हमेशा सर्वोच्च सम्मान दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वे के नाम पर जिले की पूरी महिला आबादी की छवि को जानबूझकर धूमिल करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मांग की कि इस विवादास्पद पोस्ट को तुरंत सोशल मीडिया से हटाया जाए और एंकर पर कानूनी शिकंजा कसा जाए।

हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान पंजाब प्रधान कमल चौहान ने स्पष्ट किया कि रूपनगर की महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने तुरंत सख्त कदम नहीं उठाए, तो वे इस मामले को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक ले जाएंगे तथा कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी (डी) रूपनगर पलविंदर सिंह चीमा ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और डिजिटल साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *