Headlines

रामपुर में नगर परिषद में जमा होंगे पानी के बिल:उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 2 और 3 सितंबर को विशेष व्यवस्था




रामपुर नगर परिषद ने शहरवासियों की सुविधा के लिए एक विशेष पहल की है। इसके तहत आगामी 2 और 3 सितंबर को जल शक्ति विभाग (IPH) के कर्मचारी रामपुर बुशहर नगर परिषद कार्यालय में विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, जहां उपभोक्ता आसानी से अपने पानी के बिल जमा करवा सकेंगे। यह विशेष व्यवस्था नगर परिषद के विशेष आग्रह पर शुरू की जा रही है। रामपुर नगर परिषद ने जल शक्ति विभाग से अनुरोध किया था कि उपभोक्ताओं को पानी के बिल भरने के लिए दूर स्थित विभागीय कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। नगर परिषद की इस मांग को स्वीकार करते हुए विभाग ने दो दिनों के लिए परिषद कार्यालय में ही काउंटर लगाने पर सहमति दी है। वार्ड नंबर-5 के उपभोक्ताओं से समय पर बिल भरने की अपील विशेष रूप से वार्ड नंबर-5 के लहसा, खोपड़ी और आसपास के अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं (जिनके बिल जनरेट हो चुके हैं) को इस सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया गया है। जिन उपभोक्ताओं के पानी के बिल जमा करने की अंतिम तिथि 2 या 3 सितंबर है, उनसे समय पर भुगतान कर किसी भी तरह के विलंब शुल्क से बचने की अपील की गई है। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा काउंटर
रामपुर नगर परिषद के अध्यक्ष करण शर्मा ने बताया कि शहरवासियों को मूलभूत नागरिक सुविधाएं उनके द्वार के निकट उपलब्ध कराने के लिए परिषद लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सहयोग के लिए जल शक्ति विभाग का धन्यवाद किया। उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा 2 और 3 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक नगर परिषद कार्यालय, रामपुर में उपलब्ध रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *