फाजिल्का के कॉलेज रोड पर स्थित प्रसिद्ध सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा श्री गणेश जी महाराज की प्रतिमा पर चढ़ाया गया चांदी का छतर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी हुए छतर का वजन करीब 210 ग्राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलत
.
मंदिर के पंडित हमगद लाल मिश्रा ने बताया कि वे रोजाना की तरह सुबह की पूजा-पाठ और आरती पूरी करने के बाद राम दरबार, शंकर भगवान दरबार और श्री गणेश जी के दरबार के कपाट खोलकर पास ही बैठे थे। जब वे अपना मोबाइल चला रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर श्री गणेश जी की प्रतिमा पर पड़ी तो देखा कि ऊपर लगा चांदी का छतर गायब था। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों को दी।

सिंगला परिवार ने 2024 में चढ़ाया था छतर
सूचना मिलते ही मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी सिप्पी कालड़ा और खरैत लाल सेठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह 210 ग्राम वजनी चांदी का छतर वर्ष 2024 में सिंगला परिवार द्वारा मंदिर में श्री गणेश जी महाराज को भेंट किया गया था। कमेटी ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
10 दिन पहले शनिदेव मंदिर में भी हुई थी चोरी
स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में इस घटना को लेकर काफी रोष है। गौरतलब है कि महज 10 दिन पहले भी कॉलेज रोड पर ही स्थित शनिदेव महाराज मंदिर से करीब 400 ग्राम वजनी चांदी का छतर चोरी हुआ था। उस मामले में पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई थी कि चोरों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया।
फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
