![]()
फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर मार्कफेड गोदाम के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में माइनिंग विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) मलकीत सिंह की मौत हो गई। जेई घर लौट रहे थे। अचानक सड़क पर बेसहारा पशु के आ जाने से हादसे के शिकार थाना सिटी जलालाबाद के पुलिस अधिकारी सरवन सिंह के अनुसार, मलकीत सिंह अपनी बाइक पर सवार होकर जलालाबाद से घर लौट रहे थे। जब वह मार्कफेड गोदाम के पास पहुंचे, तो अचानक सड़क पर एक बेसहारा पशु आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक का नियंत्रण बिगड़ गया और वह सड़क के बीच लगे डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर की लोहे की एंगल उनकी गर्दन और पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तोड़ा दम घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों के भरपूर प्रयासों के बावजूद मलकीत सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके के बच्चों को मुफ्त पढ़ाते थे मलकीत सिंह माइनिंग विभाग में जेई के पद पर कार्यरत होने के साथ-साथ एक समर्पित शिक्षक भी थे। नौकरी लगने के बाद भी वह अपने घर पर आसपास के विद्यार्थियों को पढ़ाते थे। उनके पढ़ाए कई बच्चे आज सरकारी नौकरियों पर तैनात हैं, जिसके चलते पूरे इलाके में उनकी काफी प्रशंसा और सम्मान था। उनकी अचानक मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
Source link
फाजिल्का में बेसहारा पशु से हादसा, बाइकसवार जेई की मौत:ऑफिस से घर लौट रहे थे, गोवंश से बचने में डिवाइडर से टकराई बाइक
