Headlines

हिमाचल-मणिमहेश यात्रा पर 1578 श्रद्धालु रवाना:हड़सर-होली-कलाह पैदल मार्ग से गए; खराब मौसम से हेली टैक्सी सेवा बंद




श्री मणिमहेश यात्रा के तहत मंगलवार को 1578 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए रवाना हुए। इनमें से 1553 श्रद्धालु हड़सर से और 25 श्रद्धालु होली-कलाह पैदल मार्ग से गए। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) भरमौर अजय कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को हड़सर से मणिमहेश के लिए 1553 श्रद्धालु पैदल रवाना हुए। एसडीएम ने यह भी बताया कि होली से कलाह होते हुए मणिमहेश जाने वाले पैदल मार्ग से 25 श्रद्धालु कैलाश दर्शन के लिए निकले। एसडीएम अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि भरमौर और गौरीकुंड में खराब मौसम और बादल छाए रहने के कारण मंगलवार को हेली टैक्सी सेवा बंद रही। भरमौर हेलीपैड से 2 हेली टैक्सियों के संचालन की है व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमौर हेलीपैड से 2 हेली टैक्सियों के संचालन की व्यवस्था की गई है। हालांकि, उड़ान शुरू करने से पहले सुरक्षा और परिचालन मानकों को पूरा करना जरूरी है। अब श्रद्धालुओं की नजर DGCA की अगली जांच और मंजूरी पर है। अनुमति मिलने और मौसम अनुकूल रहने पर हेली टैक्सी सेवा जल्द शुरू होने की उम्मीद है। मौसम ठीक होने के बाद हेली टैक्सी होगी शुरू एसडीएम ने बताया कि मौसम ठीक होने के बाद ही हेली टैक्सी सेवा फिर से शुरू की जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम को देखते हुए यात्रा के दौरान सावधान रहने और जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *