![]()
रोहतक पुलिस की अपराध शाखा-1 टीम ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। सहायक उप-निरीक्षक विनोद दलाल ने बताया कि अपराध शाखा-1 रोहतक की टीम गिझी रोड रोहतक के पास मौजूद थी। सूचना के आधार पर टीम ने गिझी से सांपला रोड पर गांव गिरधरपुर निवासी एक युवक को पकड़ा। युवक की पहचान मोहित निवासी गिरधरपुर, जिला झज्जर के तौर पर हुई। उसके पास से दो देसी पिस्तौल और चार कारतूस बरामद हुए। मोहित के खिलाफ सांपला थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
Source link
रोहतक में अवैध हथियर समेत युवक अरेस्ट:तलाशी में मिले दो देसी पिस्टल और 4 कारतूस, झज्जर का रहने वाला है आरोपी
