![]()
आगरा के एत्मादपुर में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के लोगों पर पुलिस के लाठी चार्ज के बाद अब करणी सेना ने चेतावनी दी है। वीर प्रताप सिंह ने वीडियो जारी कर कहा है कि अगर इंस्पेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहाकि यह वीडियो मैं आगरा पुलिस प्रशासन के लिए बना रहा हूँ। पूरे देश में यूजीसी रोलबैक के लिए सवर्ण समाज का लगातार कार्यक्रम चल रहा है, ज्ञापन दे रहे हैं। आरक्षण में रिफॉर्म करने के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है।
आगरा जिले के सवर्ण भाई अपना पदयात्रा करने के बाद वहाँ के एसडीएम (SDM) को अपना ज्ञापन देना चाहते थे। कुछ ऐसी मानसिकता के लोग जो पुलिस प्रशासन में बैठे हैं, जिनको सवर्णों से नफरत है, उसी में से एत्मादपुर थाने पर एक दरोगा है, जिसने सवर्ण भाइयों पर लाठीचार्ज किया।
मैं आगरा के प्रशासन से कहना चाहता हूं कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई करिए, अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। ऐसा न हो कि हम लोगों को आगरा आना पड़े। मैं आगरा के भाइयों से कहूँगा कि आपके एक-एक लाठी का हिसाब लिया जाएगा। शांति से चल रहे धरने को आपने लाठी चला के उग्र किया। उनके साथ आप लोगों ने बदतमीजी करी। यह सवर्ण समाज कब तक सहेगा? कब तक चुप रहेगा?
आगरा में जो आज सवर्णों के ऊपर लाठियाँ चली हैं, ऐसा न हो कि इस लाठी का जवाब सवर्ण बहुत दमदारी से देना शुरू कर दें। हम लोग अपने लोगों को शांत करा के रखे हैं। शांत हैं तो इसका मतलब यह कमजोरी नहीं है। आगरा के कमिश्नर साहब, ऐसे पुलिसवाले पर विभागीय कार्रवाई करिए, सस्पेंड करिए, मुकदमा लिखिए। नहीं तो अंजाम यह होगा कि हम लोग आगरा में दिखेंगे। फिर लॉ एंड ऑर्डर , कानून व्यवस्था जो ध्वस्त होगी, उसकी जिम्मेदार केवल और केवल आगरा का प्रशासन होगा।
Source link
आगरा में लाठीचार्ज के बाद करणी सेना की चेतावनी:आरोपी इंस्पेक्टर सस्पेंड नहीं हुआ तो काननू व्यवस्था ध्वस्त होगी, एक-एक लाठी का हिसाब लेंगे
