Headlines

जन्माष्टमी पर गोविंद-देवजी मंदिर में दर्शन की नई व्यवस्था लागू:जलेब चौक से प्रवेश, रामनिवास बाग में पार्किंग, 5-6 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालु




जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 4 सितंबर को गोविंद देवजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश और निकास की विशेष व्यवस्थाएं की हैं। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने श्रद्धालुओं से व्यवस्थाओं में सहयोग करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। दर्शन के लिए मेट्रो का अधिकतम उपयोग करें पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जन्माष्टमी के दिन मंदिर आने के लिए निजी वाहनों के बजाय अधिक से अधिक मेट्रो ट्रेन का उपयोग करें। इससे यातायात दबाव कम करने में मदद मिलेगी। तीन जगह पार्किंग की व्यवस्था श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए रामनिवास बाग, चौगान स्टेडियम और जैम सिनेमा पार्किंग में व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक रामनिवास बाग पार्किंग का उपयोग करने की अपील की गई है। जलेब चौक से ही मंदिर में प्रवेश जन्माष्टमी के दिन मंदिर में प्रवेश के लिए जलेब चौक की ओर से निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करना होगा। बांदरवाल गेट समेत अन्य रास्तों से मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंगला झांकी से शुरू होंगे दर्शन दर्शन व्यवस्था सुबह मंगला झांकी से शुरू होगी। जलेब चौक से श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए तीन लाइनें बनाई जाएंगी। इनमें दर्शन पासधारी श्रद्धालु, बिना जूते-चप्पल आने वाले श्रद्धालु और जूते-चप्पल के साथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था रहेगी। मंदिर में जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था नहीं मंदिर परिसर में जूते-चप्पल खोलने या रखने की व्यवस्था नहीं होगी। श्रद्धालु मंदिर आने से पहले जूते-चप्पल अपने वाहनों में ही रखें। जूते-चप्पल रखने के लिए पुरानी विधानसभा पर स्टैंड बनाया गया है। 5-6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के कारण श्रद्धालुओं को प्रवेश से लेकर दर्शन के बाद बाहर निकलने तक करीब 5 से 6 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ सकता है। ऐसे में बुजुर्ग, बच्चे और अन्य श्रद्धालु अपनी शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर दर्शन के लिए आएं। दर्शन के बाद निर्धारित मार्ग से ही निकास जलेब चौक से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के बाद निकास जय निवास बाग के पूर्वी और पश्चिमी गेट की ओर निर्धारित रहेगा। श्रद्धालु दर्शन के बाद दोबारा प्रवेश मार्ग की ओर जाने का प्रयास न करें। चारदीवारी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा जन्माष्टमी के दिन जयपुर शहर की चारदीवारी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा निर्धारित यातायात व्यवस्था के अनुसार ही प्लान करें। अफवाहों से बचें, भीड़ में धक्का-मुक्की न करें पुलिस ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने, भीड़ से बचने और धक्का-मुक्की नहीं करने की अपील की है। जिला प्रशासन, पुलिस और मंदिर प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। गंभीर बीमारियों से पीड़ित श्रद्धालु रखें विशेष सावधानी गर्भवती महिलाएं, छोटे बच्चे, अति वरिष्ठ नागरिक, हृदय रोगी, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति तथा सांस या अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रद्धालु भारी भीड़ को देखते हुए विशेष सावधानी बरतें। ऐसे श्रद्धालु गोविंदम ऐप या मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव दर्शन कर सकते हैं। पानी की बोतल साथ रखें लंबी पैदल दूरी और भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं से अपने साथ पानी की बोतल रखने की अपील की गई है। कीमती सामान और अनावश्यक वस्तुएं न लाएं सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालु मंदिर में कीमती सामान, बैग, थैले, लेडीज पर्स, आभूषण, लैपटॉप, कैमरा, प्रसाद, फल, मिठाई और नारियल लेकर नहीं आएं। अनावश्यक सामान साथ लाने से बचने की अपील की गई है। संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखे तो तुरंत सूचना दें किसी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु के दिखाई देने पर उसे खुद छूने या उसके पास जाने के बजाय तत्काल मंदिर प्रशासन या पुलिस को सूचना देने को कहा गया है। आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क माणक चौक थाना: 0141-2607071, 0141-2601366 एसीपी माणक चौक पीयूष कविया: 8764867016, 9001091167 माणक चौक थानाधिकारी राकेश ख्यालिया: 9001236520 पुलिस की अपील: श्रद्धालु निर्धारित प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था का पालन करें। पुलिस, जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन की व्यवस्थाओं में सहयोग करें और अपनी तथा अन्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *