![]()
हिसार जिले के सीसवाला गांव में एक विवाहिता ने जहर निगल लिया था। इलाज के दौरान हिसार के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 19 वर्षीय पूनम के रुप में हुई है। पूनम के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने उसके पति, सास और 3 ननदों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दिए बयान में टोकस निवासी पूनम के पिता मनजीत ने बताया कि उनकी बेटी की शादी साल 2024 में सीसवाला निवासी मांगेराम से हुई थी। शादी के बाद उन्हें एक बेटी भी हुई। चावल खाने को लेकर पति से हुआ झगड़ा मनजीत ने बताया कि शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके दामाद मांगेराम, सास परमेश्वरी और ननद सुमन, रिंकू व धापा ने पूनम को परेशान करना शुरू कर दिया था। वे छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा करते थे। 5 अगस्त की रात को पूनम के पति मांगेराम, सास परमेश्वरी और ननद रिंकू ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने उसके बाल भी खींचे और झगड़ा किया। 6 अगस्त को पूनम के पति ने मनजीत को सूचना दी कि पूनम ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उन्हें अस्पताल आने को कहा। होश आने पर पूनम ने बताया था कि चावल खाने को लेकर उसका पति से झगड़ा हुआ था। पति और सास समेत 5 के खिलाफ केस दर्ज मनजीत ने बताया कि पूनम ने जिंदल अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने पति मांगेराम, सास परमेश्वरी और ननद रिंकू, सुमन व धापा से परेशान होकर अपनी जान दी है। पूनम की मौत के बाद परिजनों ने उसका शव अस्पताल से अपने गांव टोकस ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। उन्होंने ससुराल वालों को शव नहीं ले जाने दिया। बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज राजबाला ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास और तीन ननदों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
Source link
हिसार में विवाहिता की जहर निगलने से मौत:पति-सास समेत 5 पर केस, 2 साल पहले हुई थी शादी, एक बेटी की मां थी
