Headlines

फतेहगढ़ चूड़ियां में प्रॉपर्टी विवाद में 5 पर केस:पुलिस ने B.N.S. एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की




प्रॉपर्टी के पुराने विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प के मामले में फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर केस नंबर 147 दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 62(2), 191(3), 190 और 25 के तहत की गई है। मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 5 निवासी रणजोध सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह, वारखला, सनम, जसबीर और अमृत सहित कुल 5 लोगों को नामजद किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ आरोपी नावे गांव और पबराली कला इलाके से संबंधित हैं। एसएचओ गुरमिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में झगड़े की मुख्य वजह संपत्ति का विवाद सामने आई है। पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और नामजद आरोपियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने के लिए छापेमारी कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी और जांच में सामने आने वाले नए तथ्यों के आधार पर आगामी कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *