Headlines

ऊना जनहित मोर्चा का रामपुर पुल पर धरना:PWD मंत्री के दौरे के समय प्रदर्शन; टूटे पुल की रिपेयर न होने पर जताया विरोध




ऊना जनहित मोर्चा ने आज रामपुर पुल के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर पुल के पास लगभग ढाई घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के ऊना दौरे के दौरान किया गया, ताकि उनका ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जा सके। प्रदर्शन के दौरान, मोर्चा के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने अपने हाथों में मोमबत्तियां लेकर विरोध जताया। उन्होंने हिमाचल सरकार, लोक निर्माण मंत्री, प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पुल की बदहाली पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। शुक्रवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ऊना में थे। ऊना जनहित मोर्चा ने क्षतिग्रस्त रामपुर पुल की खराब स्थिति पर उनका ध्यान खींचने के लिए प्रदर्शन किया। मंत्री ने एक जिला परिषद सदस्य की जीत के भोज में भाग लिया और एक अन्य पुल का निरीक्षण भी किया, लेकिन वे क्षतिग्रस्त रामपुर पुल का निरीक्षण करने नहीं पहुंचे। ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट ने कहा कि यह महत्वपूर्ण पुल लगभग 3 साल से क्षतिग्रस्त है, लेकिन सरकार अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाई है। उन्होंने बताया कि राहत के लिए बनाया गया वैली ब्रिज भी अब भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। मार्ग पर आवाजाही ठप प्रदर्शन में शामिल जनक राज, प्रदीप, हरविंदर लक्की और एकता शर्मा सहित स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि पुल टूटने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही लगभग ठप हो गई है। इसके कारण स्थानीय व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई दुकानों की आय लगभग शून्य हो चुकी है। उन्होंने सरकार से पुल निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करने की मांग की। कई महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए यहीं से आवागमन यह भी बताया गया कि इसी मार्ग से एचआरटीसी की वर्कशॉप, अग्निशमन केंद्र, आईओसी टर्मिनल पेखुबेला, वन विभाग कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र और ECHS सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों के लिए आवागमन होता है। पुल के बंद रहने से आम लोगों के साथ-साथ इन संस्थानों के कर्मचारियों और आगंतुकों को भी भारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *