Headlines

बोकारो में पोस्टेड डीएसपी पर केस दर्ज:डीएसपी पर पत्नी को 10 दिन कमरे में बंद कर पीटने का आरोप




बोकारो कपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) के डीएसपी राम प्रवेश कुमार पर पत्नी को प्रताड़ित करने और मायके से पैसे लाने के लिए 10 दिनों तक कमरे में बंद रखकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद मंगलवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी में पत्नी ने बताया कि 11 मार्च 2026 को उसकी शादी राम प्रवेश कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही राम प्रवेश मायके से पैसे लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता के अनुसार, वह लगातार बातचीत कर पति को समझाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। मायके से पैसे लाकर नहीं देने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले 10 दिनों से पति ने उसे घर के एक कमरे में बंद कर रखा था। वह अक्सर कमरे में ही उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता था। पीड़िता के गिड़गिड़ाने के बावजूद वह उसे नहीं छोड़ता था। मारपीट में वह घायल हो गई। रांची पहुंचने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी के आरोप के संबंध में डीएसपी राम प्रवेश कुमार से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। आरोप: मोबाइल छीन लिया था, मायके में बताने पर जान से मारने की धमकी दी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति को डर था कि वह मायके वालों को मारपीट की जानकारी दे देगी। इसलिए उसने पहले ही उसका मोबाइल छीन लिया था। घर से भागकर मायके चले जाने की आशंका में जब भी वह घर से बाहर जाता, उसे कमरे में बंद कर देता था। काफी कोशिश के बाद भी वह कमरे से बाहर नहीं निकल पाती थी। मायके से पैसे नहीं लाने पर वह अक्सर जान से मारने की धमकी देता था। पैसे लाने की बात कहकर पहुंची रांची, बताई आपबीती 31 अगस्त को पीड़िता ने मायके से पैसे लाने के लिए रांची जाने की बात कहकर पति को विश्वास में लिया। इसके बाद बोकारो स्थित घर से रांची के लिए निकली। घर से निकलते समय भी पति ने धमकी दी कि अगर बिना पैसे लिए वापस लौटी तो जान से मार देगा। पीड़िता के अनुसार, कोकर स्थित मायके पहुंचते ही वह माता-पिता के सामने रोने लगी। परिजनों ने कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती बताई। मारपीट के निशान उसके शरीर पर साफ दिखाई दे रहे थे। इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर थाना पहुंचे। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी: पुलिस बोकारो सीसीआर डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने मारपीट करने, मायके से पैसे लाने का दबाव बनाने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। -संजीव कुमार बेसरा, डीएसपी सदर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *