![]()
दिल्ली के होटल में चप्प्ल कांड को लेकर तेज प्रताप यादव और बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब एक महिला ने तेजप्रताप पर आरोप लगाए हैं। महिला की पहचान मोनिका मनी के रूप में हुई है। मोनिका मनी पहले तेजप्रताप की पार्टी की सदस्य थीं। वो मिसेज इंडिया 2017 की रनर अप भी रह चुकीं हैं। मोनिका ने एक न्यूज चैनल को दिए वीडियो इंटरव्यू में दावा किया है कि दिल्ली के एक होटल में तेज प्रताप यादव और उनका एक दोस्त जबरदस्ती कमरे में घुस आए थे। मोनिका के मुताबिक, उन्होंने दोनों से कमरे से बाहर जाने को कहा था और ऐसा नहीं करने पर होटल मैनेजर को बुलाकर शिकायत करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों लोग वहां से तेजी से निकले थे। मोनिका ने बताया कि वह पहले से दिल्ली में थीं। उनके अनुसार, तेज प्रताप यादव ने उन्हें फोन करके एक पार्टी में बुलाया था। उसी दौरान तेजस्वी यादव के बेटे के जन्मदिन से जुड़ा कार्यक्रम भी था। मोनिका का दावा है कि उस समय तेज प्रताप यादव ‘भोजपुरिया बवाल’ नामक टीवी कार्यक्रम से जुड़े हुए थे। मोनिका ने दावा किया है कि इसी दौरान उनकी मुलाकात तेज प्रताप यादव के एक दोस्त से हुई, जो उनके साथ उस कार्यक्रम में काम करते थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक्टिंग में काम दिलाने का भरोसा दिया गया था। उनसे कहा गया था कि आप मेरे साथ काम करेंगी तो मुंबई में भी काम करने का मौका मिलेगा। मैंने मना कर दिया। मेरे इंकार करने पर दोनों गुस्सा गए। उसके बाद तेजप्रताप के साथ उनका दोस्त होटल के कमरे में घुसने लगे। अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मैंने जब उनसे कहा कि आप लोग कमरे से नहीं जाएंगे तो मैं होटल मैनेजमेंट को बुलाऊंगी इसके बाद दोनों भागे। अब जानिए कौन हैं मोनिका मनी मोनिका मनी मूलरूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। वह मिसेज बिहार का खिताब जीत चुकी हैं। 2017 में उन्होंने मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और सेकंड रनर अप रही थीं। वह तीन बच्चों की मां हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और आंत्रप्रेन्योर रह चुकी हैं। मिसेज इंडिया रनर अप बनने के बाद वह सामाजिक कार्यों से जुड़ गईं। मोनिका अपने पति एवं बच्चों के साथ पटना में रहती हैं। जनवरी महीने में मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव ने अपने पटना स्थित आवास में दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। इसमें बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, मंत्री अशोक चौधरी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए थे। तेज प्रताप का यह भोज सियासी गलियारों में काफी चर्चा का विषय रहा था। इस भोज में मोनिका मनी भी पहुंचीं थीं। तेज प्रताप के साथ मंच पर बैठे हुए उनकी तस्वीर भी चर्चा का विषय बनी थी। उस समय मीडिया से बातचीत में मोनिका ने कहा था कि उन्हें तेज प्रताप यादव ने जेजेडी से जुड़ने का ऑफर दिया है, वह इस पर विचार करेंगी। उन्होंने यह भी कहा था कि वह राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं, लेकिन उनका जुड़ाव नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से रहा है। मार्च महीने में मोनिका मनी ने तेजप्रताप की पार्टी जॉइन की थी। हालांकि की मोनिका ने दावा किया है कि वो अब तेजप्रताप यादव की पार्टी में नहीं हैं।ष
Source link
'तेजप्रताप और उनके दोस्त जबरन मेरे कमरे में घुसे':मोनिका मनी बोलीं- होटल में गलत बर्ताव किया; धमकी देने पर दोनों भागे
