Headlines

सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को ट्रैक्टर मे मारी टक्कर:गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर; चालक फरार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस




सिवनी जिले के केवलारी नगर में मंगलवार रात थाना के पास सड़क किनारे खड़े 61 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ब्रजराज दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर केवलारी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग सड़क किनारे खड़े थे जानकारी के अनुसार, केवलारी निवासी ब्रजराज दुबे मंगलवार रात थाना के पास सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोग और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल वृद्ध को उठाकर सिविल अस्पताल केवलारी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच और उपचार के बाद चोटें गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल सिवनी रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें लेकर सिवनी रवाना हुए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बताया गया है कि ब्रजराज दुबे सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना के बाद केवलारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर व चालक की पहचान का प्रयास कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। तेज रफ्तार भारी वाहनों से हादसे का डर स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार से भारी वाहन और ट्रैक्टरों के गुजरने से हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस और प्रशासन से तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है। पुलिस अज्ञात चालक की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *