Headlines

लुधियाना में प्राइमरी स्कूल के हेड-टीचर की क्लासरूम में मौत:प्री-प्राइमरी क्लास में अचानक सीने में दर्द हुआ, टीचर ने पानी दिया, गिलास पकड़ते ही गिरे; अंतिम संस्कार आज




लुधियाना के सरकारी प्राइमरी स्कूल हैबोवाल खुर्द में हेड टीचर की क्लास रूम में मौत हो गई। हेड टीचर हरजीत ग्रेवाल दोपहर में क्लास में राउंड पर थे। जब वो प्री प्राइमरी क्लास में पहुंचे और टीचर से क्लास के बारे में पूछने लगे तो अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा।
टीचर ने पानी पीने को दिया तो हरजीत सिंह ग्रेवाल ने गिलास पकड़ा ही थी कि अचानक मुंह के बल जमीन पर गिर गए। टीचर ने उन्हें उठाने की कोशिश की। जब उससे नहीं उठाए गए तो अन्य टीचर्स को बुलाया।
स्कूल के टीचर्स उन्हें मोहल्ला क्लिनिक में ले गए। उसके बाद उन्होंने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें डीएमसी ले गए वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12.40 बजे की है। टीचर्स ने सूचना उनके परिजनों को दी तो वो भी डीएमसी अस्पताल पहुंचे। हरजीत सिंह ग्रेवाल का अंतिम संस्कार आज उनके गांव ललतों में होगा। हरजीत सिंह ग्रेवाल करीब साढ़े तीन साल से सरकारी स्कूल हैबोवाल खुर्द में बतौर हेड टीचर काम कर रहे थे। उनकी उम्र 49 साल थी। हरजीत ग्रेवाल ने आखिरी दिन स्कूल में क्या क्या किया जानिए… ड्रग सेंसेस के दौरान हुआ था हमला टीचर हरजिंदर संह ने बताया कि हरजीत ग्रेवाल की ड्यूटी ड्रग जनगणना में लगी थी। करीब डेढ़ दो महीने पहले जब वो गांव में ड्रग जनगणना कर रहे थे तो उस दौरान कुछ नशा करने वालों ने उन पर तेजधार हथियारों से भी हमला किया था। उस दौरान भी चाकू से उनकी छाती पर गंभीर घाव हुआ था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *