![]()
अमृतसर के दबुर्जी फ्लाईओवर पर बुधवार को चढ़ाई के दौरान ट्रक और पंजाब रोडवेज की बस आपस में टकरा गई। हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें और खरोंचें आईं। राहत की बात यह रही कि कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हादसे के बाद यात्री अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। ट्रक ड्राइवर गुरदयाल सिंह बठिंडा से अमृतसर के अजनाला की ओर आ रहा था। जब वह दबुर्जी फ्लाईओवर की चढ़ाई चढ़ रहा था, पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक ड्राइवर के अनुसार, हादसे में ट्रक के पीछे लगे डाले के पट्टे टूट गए और डाला भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, बस के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। बस के आगे भारी लोड से भरा ट्रक चल रहा था दूसरी ओर, बस ड्राइवर गोपाल सिंह ने बताया कि बस पट्टी रोडवेज डिपो की थी और पट्टी से जम्मू जा रही थी। उनके अनुसार, बस के आगे भारी लोड से भरा ट्रक चल रहा था। जैसे ही दोनों वाहन दबुर्जी फ्लाईओवर की चढ़ाई पर पहुंचे, ट्रक ड्राइवर ने अचानक बैक गियर लगा दिया। वाहन संभालने का मौका नहीं मिला बस ड्राइवर का आरोप है कि चढ़ाई के दौरान ट्रक अचानक पीछे की ओर आने लगा और उसे वाहन संभालने का ज्यादा मौका नहीं मिला। देखते ही देखते ट्रक पीछे से बस के अगले हिस्से से टकरा गया। टक्कर के समय बस में कई यात्री सवार थे। फ्लाईओवर पर कुछ देर यातायात प्रभावित गोपाल सिंह ने बताया कि हादसे में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, बस के अगले हिस्से में बैठे कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें और हल्की चोटें लगीं। हादसे के बाद यात्रियों ने अपनी यात्रा आगे जारी रखी। हादसे के कारण दबुर्जी फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
Source link
अमृतसर में ट्रक और रोडवेज बस की टक्कर:डाला क्षतिग्रस्त, यात्रियों को भी आईं चोटें, फ्लाईओवर पर यातायात रहा प्रभावित
