![]()
बिलासपुर के तखतपुर जनपद पंचायत की सचिव मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) संदीप अग्रवाल ने आपराधिक मामले में कोर्ट की ओर से दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की। दरअसल, मालती लोनिया के खिलाफ जमीन विवाद से जुड़े एक हत्या के मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। हत्या की यह घटना साल 2015 में हुई थी। कोर्ट ने साल 2024 में उन्हें दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वह अभी जेल में अपनी सजा काट रही हैं। हाल ही में जिला पंचायत बिलासपुर की सामान्य प्रशासन समिति ने मालती लोनिया को सेवा से बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव के पालन में जिला पंचायत सीईओ ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया। यह आदेश तुरंत लागू हो गया है।
Source link
हत्या मामले में आजीवन कारावास मिलने पर जपं सचिव बर्खास्त:जिला पंचायत CEO ने सामान्य प्रशासन समिति के प्रस्ताव पर की कार्रवाई
