![]()
पंजाब में ईडी के नोटिस और कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियां केंद्र के इशारे पर काम कर रही हैं। अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा का मकसद पंजाब में हंगामा खड़ा करना, आम आदमी पार्टी की सीनियर लीडरशिप को उलझाए रखना और अफसरों को डराकर रखना है। अगर अफसर डर में रहेंगे तो वे ठीक से काम नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारियों को ED बुलाती है तो वे सहयोग करते हैं, लेकिन जब पंजाब पुलिस ने ED के एक अधिकारी से केस से जुड़े तथ्य मांगे तो वह उपलब्ध नहीं कराए गए। अगर खेल खेलना है तो बराबर का खेल खेला जाएगा। एक तरफ ED तो दूसरी तरफ पंजाब पुलिस होगी। इस तरह राज्य सरकार नहीं चलाई जाती। अब पॉइंट में पढ़ें क्या बोले कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा…
Source link
ED नोटिस पर बोले पंजाब AAP प्रधान- डराने की कोशिश:केंद्र के इशारे पर काम कर रही एजेंसियां, हंगामा खड़ा करना BJP का मकसद
