Headlines

बदायूं में विदाई समारोह:स्वास्थ्य केंद्र में 20 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने पर हुआ आयोजन




बदायूं के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खितौरा पर करीब 20 वर्षों तक स्वीपर/चौकीदार के पद पर अपनी सेवाएं देने के बाद चन्द्रपाल सिंह सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, परिजनों और मित्रों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में डॉ. कुलदीप माहेश्वरी ने चन्द्रपाल सिंह को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि चन्द्रपाल सिंह ने लंबे समय तक स्वास्थ्य केंद्र में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल को सभी ने सराहा। उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारी चन्द्रपाल सिंह ने भी सभी अधिकारियों और सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में बिताया गया समय उनके जीवन की महत्वपूर्ण यादों में हमेशा शामिल रहेगा। समारोह में एमओआईसी डॉ. प्रशांत त्यागी, डॉ. कुलदीप माहेश्वरी, गौरव चाणक्य, इमरान खान, कंचन सिंह समेत स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी, पारिवारिक सदस्य और मित्रगण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *