Headlines

इंदौर में शक्कर पर बड़ी कार्रवाई:चॉकलेट फैक्ट्री में तय सीमा से ज्यादा मिला स्टॉक, 375 क्विंटल शक्कर जब्त




शक्कर के स्टॉक को लेकर लागू किए गए शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत इंदौर में खाद्य विभाग ने बुधवार को कार्रवाई की। पालदा स्थित एक चॉकलेट निर्माण इकाई में जांच के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का स्टॉक मिला। टीम ने मौके से 375 क्विंटल शक्कर जब्त कर ली। फिलहाल दस्तावेजों और स्टॉक की जांच की जा रही है। खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पैपे न्यूट्रिशन, 360/1 उद्योग नगर, पालदा का निरीक्षण किया। टीम ने यहां स्टॉक का मिलान किया तो निर्धारित सीमा से अधिक शक्कर का भंडारण सामने आया। इसके बाद मौके पर ही 375 क्विंटल शक्कर जब्त कर ली गई। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान के भागीदारों से संबंधित दस्तावेज भी लिए हैं। मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है। डीलरों के गोदामों में भी पहुंची टीम
खाद्य विभाग की टीम ने पालदा क्षेत्र में शक्कर डीलरों के गोदामों की भी जांच की। अधिकारियों के मुताबिक आकाश एंटरप्राइजेज में 2820 क्विंटल, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885 क्विंटल, राज ट्रेडर्स में 2378 क्विंटल और अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 क्विंटल शक्कर मिली। इसी तरह सार्थक इंटरप्राइजेज में 2578, कशिश इंटरप्राइजेज में 1595, घनश्याम दास आनंदराम बहरारी ट्रेड्स में 1580, कृति ट्रेडिंग पालदा में 3813 और स्वस्तिक इंटरप्राइजेज में 1641 क्विंटल शक्कर का स्टॉक पाया गया। जांच में इन सभी डीलरों के यहां स्टॉक 4000 क्विंटल की निर्धारित सीमा के भीतर मिला। खाद्य विभाग का कहना है कि जिले में शक्कर के स्टॉक और भंडारण की लगातार निगरानी की जा रही है। सीमा से अधिक स्टॉक मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *