![]()
सोनीपत जिले के गोहाना क्षेत्र के गांव भैंसवान खुर्द में एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके साथ लाठी-डंडों और लात-घूसों से मारपीट की गई। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही दो नामजद और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भैंसवान निवासी नजीम पुत्र फत्तन ने बताया कि वह दिहाड़ी मजदूर है। 24-25 अगस्त की रात करीब 2 बजे जब वह अपने घर में सो रहा था, तब तीन युवक जबरदस्ती अंदर घुस आए। डंडे से की मारपीट, जान से मारने की धमकी इनमें से एक युवक ने लकड़ी के डंडे से और दो अन्य ने लात-घूसों से नजीम पर हमला किया। नजीम के शोर मचाने पर तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना के बाद पीड़ित का बड़ा भाई शरीफ उसे तुरंत गोहाना के नागरिक अस्पताल ले गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया। 25 अगस्त को पुलिस अस्पताल पहुंची थी, लेकिन उस समय पीड़ित ने पूरी जानकारी जुटाने के बाद लिखित शिकायत देने की बात कही। पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश ठीक होने और पूरी तसल्ली करने के बाद पीड़ित नजीम ने भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस को शिकायत दी। उसने हमलावरों की पहचान गांव के ही अंकित और राकेश के रूप में की, जबकि तीसरे अज्ञात साथी की पहचान नहीं हो पाई। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुमित ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर आरोपी अंकित, राकेश और उनके अज्ञात साथी के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 333, 351(3) और 3(5) के तहत बरोदा थाने में एफआईआर नंबर 180 दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Source link
गोहाना में युवकों ने घर में घुसकर व्यक्ति को पीटा:दो की हुई पहचान, लाठी-डंडों से किया हमला, जान से मारने की धमकी दी
