Headlines

आदिवासी बच्चों की बीमारी-मौत पर बालाघाट सीएमएचओ हटाए गए:डिंडौरी CMHO डॉ. मनोज पांडेय को मिला प्रभार, पहले भी संभाल चुके जिम्मेदारी




बालाघाट में आदिवासी इलाकों के गांवों में बच्चों की बीमारी और मौतों के बाद सीएमएचओ डॉ. परेश उपलप को पद से हटा दिया गया है। इन बीमारियों में खसरा, मलेरिया, चर्मरोग और डायरिया शामिल थे। करीब 27 बच्चों की मौत को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे थे। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम यह कार्रवाई की। डिंडौरी के वर्तमान सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडेय को बालाघाट का नया सीएमएचओ बनाया गया है। डॉ. मनोज पांडेय पहले भी बालाघाट के सीएमएचओ रह चुके हैं। उनके स्थान पर ही डॉ. परेश उपलप को सीएमएचओ की जिम्मेदारी मिली थी। डॉ. उपलप उनके कार्यकाल में टीकाकरण अधिकारी थे। डॉ. उपलप के कार्यकाल में आदिवासी गांवों में टीकाकरण को लेकर सवाल उठे थे। आदिवासी बच्चों की बीमारी और मौत के मामले में आईसीएमआर की रिपोर्ट में भी बताया गया था कि खसरा (मीजल्स) बीमारी और मौत की एक वजह थी। अब देखना होगा कि डॉ. मनोज पांडेय अपनी नई जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं। उनके पिछले कार्यकाल में भी उन पर कई आरोप लगे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *