Headlines

चंडीगढ़ में कार ने बाइक-साइकिल को उड़ाया:बुजुर्ग ने अस्पताल में तोड़ा दम, युवक को भी आई चोटें; SI की पत्नी चला रही थी गाड़ी




चंडीगढ़ के मनीमाजरा में एक कार ने पहले बाइक और फिर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसा संत निरंकारी भवन के पास हुआ। टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग की गंभीर चोटें आने से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मनीमाजरा थाना पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, कार चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी सपना भारद्वाज चला रही थीं। फिलहाल पुलिस ने हादसे वाली कार को कब्जे में ले लिया है। 4 पॉइंट में पढ़ें क्या है मामला… पुलिस ने कार कब्जे में ली मनीमाजरा थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। साइकिल सवार की मौत के बाद मामले में धारा 106(1) भी जोड़ दी गई है। पुलिस ने हादसे वाली कार को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस हादसे के कारणों और कार की रफ्तार की जांच कर रही है। साथ ही, ड्राइवर की भूमिका भी जांची जा रही है। हादसे से जुड़े जरूरी सबूत भी सुरक्षित कर लिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *