Headlines

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत:चाय लेकर घर लौट रही थी, तेज रफ्तार बाइक सवार टक्कर मारकर फरार




मुजफ्फरपुर में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। मौत की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने महिला की लाश को रखकर सड़क पर विरोध-प्रदर्शन किया। आरोपी बाइक सवार की गिरफ्तारी की मांग की। मृतका बसंत शाह की पत्नी शोभा देवी (40) है। , शोभा देवी अपने घर के लिए चाय लेकर लौट रही थीं। इसी दौरान लक्ष्मी चौक के पास सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोग अस्पताल ले गए, पर नहीं बची जान हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें आनन-फानन में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, दुर्घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार होने में सफल रहा। महिला की मौत की सूचना मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजन और स्थानीय लोग शव लेकर सड़क पर पहुंच गए और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि दुर्घटना करने वाले बाइक सवार की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए। लक्ष्मी चौक जैसे व्यस्त इलाके में सड़क जाम होने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बाइक सवार की पहचान की जा रही है। ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष विपिन रंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार युवक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने बताया कि लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस बाइक सवार की पहचान के साथ-साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *