Headlines

पंचकूला में सफाई कर्मियों ने अधिकारियों का रोका रास्ता:निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन; ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग




नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को पंचकूला सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और दफ्तर के बाहर जमा होकर अधिकारियों और कर्मचारियों का रास्ता रोक दिया। प्रदर्शन के कारण करीब 2 घंटे तक किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को निगम कार्यालय के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया गया। बाद में कर्मचारियों ने रास्ता खोल दिया। पंचकूला के साथ-साथ कालका में भी कर्मचारियों ने इसी तरह प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की मांगों को तो मान लिया गया है, लेकिन प्रदेश स्तरीय मांगें लंबे समय से अधर में लटकी हुई हैं। कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा को तुरंत खत्म करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने की मुख्य मांग पर अड़े हुए हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले पर बनेगी रणनीति सफाई कर्मचारी यूनियन जिला अध्यक्ष जोगिंदर सिंह कागड़ा ने बताया कि वे अपनी विभिन्न लंबित मांगों, मुख्य रूप से ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने को लेकर आज पूरे प्रदेश के सभी नगर निगमों और नगर परिषदों के बाहर प्रदर्शन किया गया है। पंचकूला में भी करीब दो घंटे तक दफ्तर में किसी को प्रवेश नहीं करने दिया गया। यह धरना-प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा। प्रदेश कार्यकारिणी जो भी फैसला लेगी, उसी के आधार पर आगे की रणनीति तय कर प्रदर्शन किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *