![]()
दतिया के भांडेर नगर में पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित एक किराना दुकान में बुधवार रात चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर करीब 30 से 40 हजार रुपए नकद और गुटखा के पैकेट ले गए। चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई जा रही है। बुधवार रात दुकान बंद की थी
दुकान संचालक जयप्रकाश साहू ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हें किसी को पेमेंट करना था, इसलिए उन्होंने दुकान में 30 से 40 हजार रुपए रखे थे। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर सामान भी बिखरा हुआ था। जांच करने पर नकदी और गुटखा के पैकेट गायब मिले। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भांडेर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। टीआई सपना शर्मा ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही।
Source link
दतिया में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी:40 हजार कैश चुराया, गुटखा के पैकेट भी ले गए
