![]()
फाजिल्का में आज स्कूल वैन चालकों की हड़ताल का असर देखने को मिला। स्कूल वैन और बस ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया था। इसके चलते निजी ट्रांसपोर्ट के जरिए स्कूल आने वाले कई बच्चे वैन और बसों से स्कूल नहीं पहुंच सके। अभिभावकों को खुद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने की परेशानी उठानी पड़ी। बच्चे को स्कूल छोड़ने पहुंचे मोहित कुमार ने बताया कि वह खुद दुकानदार हैं, लेकिन स्कूल वैन की हड़ताल के कारण उन्हें इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र बोला- स्कूल पहुंचने में लेट हो गए छात्र गुरविंदर सिंह ने बताया कि वैन की हड़ताल के कारण वह भी स्कूल पहुंचने में लेट हो गए। कई अभिभावकों ने बताया कि उन्हें खुद ड्यूटी पर जाना था, लेकिन स्कूल वैन बंद होने के कारण बच्चों को स्कूल छोड़ने और वापस लाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नई ड्राइविंग लाइसेंस गाइडलाइन पर भड़के स्कूल वैन ड्राइवर सुखविंदर सिंह का कहना है कि उनकी कई मांगें हैं। पंजाब सरकार की ओर से स्कूल वैन ड्राइवरों के लिए लागू की गई नई ड्राइविंग लाइसेंस गाइडलाइन और अन्य नियमों के विरोध में पूरे पंजाब में स्कूल वैन ड्राइवर एक दिन की हड़ताल पर हैं। इन मांगों को लेकर आज बठिंडा में राज्यस्तरीय रोष प्रदर्शन भी किया जा रहा है। मांगों को जल्द स्वीकार करने की अपील वैन ड्राइवरों ने सरकार से उनकी मांगों को जल्द स्वीकार करने की अपील की है। उधर, रेडिएंट पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में ज्यादातर बच्चे वैन के जरिए ही आते हैं। वैन चालकों की हड़ताल के चलते स्कूल में आज छुट्टी कर दी गई है।
Source link
फाजिल्का में स्कूल वैन ड्राइवरों की हड़ताल:अभिभावक खुद बच्चों को छोड़ने पहुंचे, कई छात्र लेट हुए; नई गाइडलाइन का जता रहे विरोध
