Headlines

Indigo Doha-Bengaluru Flight Diverted to Muscat


  • Hindi News
  • National
  • Indigo Doha Bengaluru Flight Diverted To Muscat | Pilot Health Emergency

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कतर के दोहा से बेंगलुरु आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट के पायलट की गुरुवार को तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद फ्लाइट को मस्कट डायवर्ट करना पड़ा। मेडिकल इमरजेंसी के बीच प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इसके बाद मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एयरलाइन के मुताबिक, अब पायलट की हालत ठीक है। इंडिगो ने बताया कि बेंगलुरु से एक विमान मस्कट भेजा जा रहा है, जो यात्रियों को लेकर बेंगलुरु पहुंचेगा।

मस्कट में यात्रियों को दी जा रही सुविधाएं

एयरलाइन ने कहा कि मस्कट में विमान का इंतजार कर रहे यात्रियों को खाना और पीने की चीजें दी जा रही हैं और उन्हें लगातार अपडेट किया जा रहा है। जिस विमान से यात्री बेंगलुरु वापस आएंगे उसके लिए नए क्रू की व्यवस्था भी की गई है।

इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों, क्रू और विमान की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रियों की यात्रा जल्द से जल्द पूरी कराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

खबर अपडेट की जा रही है



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *