![]()
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन-1 के AHO प्रीतेश गर्ग बने आज के “स्टार ऑफिसर” संत हिरदाराम नगर निवासी परेश ने घर के आसपास लगातार कचरा फेंके जाने और पेशाब किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग बार-बार घर के आसपास कचरा फेंकते हैं और पेशाब करते हैं, जिससे रहवासियों के लिए अस्वच्छ और अप्रिय माहौल बना हुआ है। इससे स्वास्थ्य और स्वच्छता को भी खतरा है। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद जोन-1 के AHO प्रीतेश गर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया और संबंधित टीम के माध्यम से सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान अरेरा हिल्स: दो दिन से बंद नाली की हुई सफाई, पार्षद ने कराया समाधान अरेरा हिल्स निवासी मुकेश चौहान ने दो दिन से नाली की सफाई नहीं होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने नाली में गंदगी जमा होने की समस्या बताई थी। शिकायत भास्कर समाधान पर सामने आने के बाद वार्ड 33 के पार्षद आर.के. सिंह बघेल ने मामले पर संज्ञान लिया और नाली की सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। टूटी पुलिया, बंद स्ट्रीट लाइट, सड़क पर मलबा और गड्ढों से परेशान भोपालवासी मंदाकिनी कॉलोनी: टूटी पुलिया से हादसे का खतरा वार्ड 82, मंदाकिनी कॉलोनी निवासी निरंजन स्वैन ने कॉलोनी की मुख्य सड़क को जोड़ने वाली टूटी पुलिया को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि कॉलोनी की मुख्य सड़क को जोड़ने वाली पुलिया टूट गई है। दूसरी तरफ नाला है। दोपहिया या चारपहिया वाहन थोड़ा भी असंतुलित होने पर बड़ा हादसा हो सकता है। अरविंद विहार: एक महीने से बंद स्ट्रीट लाइट, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं अरविंद विहार निवासी राहुल मीणा ने एमआईजी-284 की स्ट्रीट लाइट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि स्ट्रीट लाइट एक महीने से बंद है। नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कोलार: सड़क पर मलबा पड़ा, आवागमन में परेशानी कोलार निवासी प्रतीक ने जेके हॉस्पिटल रोड, मंदाकिनी चौक पर सड़क की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि रोड को कई दिनों से बंद कर रखा है और कार्य पूर्ण होने पर भी आवागमन पूर्णतः शुरू नहीं किया जा रहा है। नारियलखेड़ा: सड़क पर बड़े गड्ढे, लोगों को परेशानी नारियलखेड़ा निवासी मनीष पाल ने सड़क पर बने गड्ढे को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने लिखा कि लिकेज ठीक करने के बाद गड्ढे को ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की संबंधित अधिकारी शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने के बाद एप पर इसकी जानकारी साझा कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
Source link
नाली की सफाई हुई, गंदगी से मिली राहत:AHO प्रीतेश गर्ग बने ‘स्टार ऑफिसर’; गड्ढे, टूटी पुलिया और बंद स्ट्रीट लाइट की शिकायतें पहुंचीं जिम्मेदारों तक, आप भी करें समस्या पोस्ट
