Headlines

बलरामपुर में नहर में गिरी 12वीं की छात्रा:सांप देखने पुल पर खड़ी हुई थी, पैर फिसलने से तेज बहाव में बही




बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1:45 बजे एसपी आवास के पास हादसा हो गया। यहां सरयू नहर में 12वीं की छात्रा आंचल यादव (17) पैर फिसलने से गिर गई। वह पुल पर खड़ी होकर नहर में सांप देख रही थी। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बह गई। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। SDRF और फ्लड पीएसी ने शुरू किया रेस्क्यू हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने तत्काल SDRF और फ्लड पीएसी की टीम को बुलाया। बचाव दल ने नहर में उतरकर छात्रा की तलाश शुरू की। हालांकि, देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। नहर में तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को तलाश में काफी परेशानी हो रही है। सांप देखने के लिए पुल पर रुकी थी आंचल प्रत्यक्षदर्शी राजेश्वर के अनुसार, आंचल अपनी मां और छोटी बहन के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। एसपी आवास के पास पहुंचने पर उसकी नजर नहर में सांप पर पड़ी। वह सांप देखने के लिए पुल पर रुक गई। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह नहर में जा गिरी। आदर्श विद्यालय भगवतीगंज में पढ़ती थी आंचल यादव हाथीगर्दा, सिरसिया निवासी बबलू यादव उर्फ दिनेश यादव की बेटी है। वह आदर्श विद्यालय भगवतीगंज में कक्षा 12 की छात्रा थी। घटना के समय उसके साथ उसकी मां और कक्षा नौ में पढ़ने वाली छोटी बहन भी थी। परिजन और ग्रामीण छात्रा के मिलने की कर रहे उम्मीद परिजन सुरेश यादव के मुताबिक, आंचल के परिवार में एक छोटा भाई छोटू और करीब 12 साल की छोटी बहन है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन और ग्रामीण छात्रा के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस और बचाव दल नहर में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *