![]()
इंदौर में फर्जी IPS राज सोनी उर्फ हिमांशु पांचाल को लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह सरकारी सेवा में जाना चाहता था। करीब 4 साल पहले उसने UPSC की परीक्षा दी थी, लेकिन पास नहीं हो सका। इसके बाद वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी से जुड़ गया। इससे पहले गांधी नगर में भी उसने फर्जी थानेदार बनकर लोगों पर रौब जमाने की कोशिश की थी। पकड़े जाने के बाद उसे जेल हुई। जेल से छूटने और बदनाम होने के बाद उसने अहमदाबाद का मकान 25 लाख रुपए में बेच दिया और इंदौर आ गया। शेरेटन में बिल नहीं चुकाया, PA आने की बात कही एसीपी पराग सैनी ने बताया कि आरोपी शेरेटन होटल में खाना खाने पहुंचा था। बिल चुकाने की बात आई तो उसने कहा कि उसके पास अभी पैसे नहीं हैं और होटल की सर्विस बुक में ‘राज सोनी’ नाम लिखकर बताया कि उसका PA करीब दो घंटे में आकर पेमेंट कर देगा। होटल प्रबंधन को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ में आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी और जिला कलेक्टर बताया, लेकिन पोस्टिंग और पहचान से जुड़े सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मकान के बाहर लगाई थी ‘IAS राज सोनी’ की नेमप्लेट पुलिस ने उसके किराए के मकान की जांच की तो बाहर काले रंग की नेमप्लेट लगी मिली। इस पर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ लिखा था। घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखा फोटो फ्रेम भी रखा था। आरोपी करीब एक महीने पहले इंदौर आया था और करीब 15 दिन पहले नेमप्लेट लगाई थी। उसकी मां को इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। पुलिस उसे आगे की जांच के लिए गुजरात भी ले जा सकती है। डायरी में अफसरों के नंबर, 16 लोगों को पार्टी जांच में आरोपी की डायरी से इंदौर के कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनके दफ्तरों के नंबर मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह लोगों पर रौब जमाने के लिए अफसरों को कॉल करने का दिखावा करता था। आरोपी ने शेरेटन होटल में अपने ड्राइवर से जुड़े करीब 16 लोगों को पार्टी दी थी। पुलिस के मुताबिक, वह इन लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगने की साजिश रच रहा था। पार्टी में शामिल लोगों और ड्राइवर से भी पूछताछ की जाएगी। गांधी नगर में भी दर्ज है धोखाधड़ी का केस पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर के अडालज थाने में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। यह मामला 23 मई 2026 को दर्ज हुआ था। FIR नंबर 441/2026 है। …………………………. यह खबर भी पढ़ें ‘कलेक्टर हूं’ बोलकर होटल में खाया खाना, नहीं दिया बिल:इंदौर में पकड़ाया गुजरात का फर्जी IAS मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुद को जिला कलेक्टर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। आरोपी ने किराए के मकान के बाहर ‘IAS राज सोनी, जिला कलेक्टर’ की नेमप्लेट लगाई थी। घर के अंदर ‘सत्यमेव जयते’ लिखे फोटो फ्रेम के साथ खुद को अधिकारी जैसा दिखाने की कोशिश की। पढ़ें पूरी खबर..
Source link
फर्जी IPS राज सोनी उर्फ हिमांशु गिरफ्तार:UPSC में असफल हुआ तो फर्जी IPS बना; शेरेटन में 16 की पार्टी, डायरी में अफसरों के नंबर
