Headlines

गुरुग्राम में व्यक्ति ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:कमरे में लटका मिला शव, एमपी का रहने वाला था राजमिस्त्री




गुरुग्राम जिले के बादशाहपुर इलाके में एक राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राम प्रसाद अहिरवार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सतगुवा गांव का रहने वाला था। पिछले करीब 2 साल से वह गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके में राजमिस्त्री का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद बादशाहपुर क्षेत्र में दरबारी पुर रोड के पास किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। शुरुआती जांच में आत्महत्या के कारणों का साफ पता नहीं चला है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राम प्रसाद किसी तरह के मानसिक तनाव या पारिवारिक या अन्य परेशानी से गुजर रहा था या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *