![]()
लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे से गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक युवक महिला की चेन छीन कर भाग गया। घटना तीन पुलिस चौकिया के बीच हुई। महिला मटियारी से गुडंबा अपने घर जा रही थी। पॉलिटेक्निक पर उतरकर टेंपो का इंतजार कर रहे थे। तभी पैदल आए युवक ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी की मदद से युवक की तलाश कर रही थी।
टेढ़ीपुलिया शिकंदरपुर गांव निवासी गीता यादव (40) पत्नी राम कारण यादव चिनहट के मटियारी स्थित निजी अस्पताल अपनी बेटी को देखने गई थी। बेटी की डिलीवरी हुई थी। मटियारी से दामाद ने घर जाने के लिए टेंपो में बैठाया था। गीता पॉलिटेक्निक पर टेंपो से उतरी। वहाँ बूम-बूम रेस्टोरेंट के पास खड़े होकर गुडंबा जाने के लिए टेंपो का इंतजार कर रही थी। तभी एक युवक पैदल आया और चेन छीनकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक कर रही है। सीसीटीवी में एक युवक भागता दिखा
बूम-बूम रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी में एक लड़का भागते हुए दिख रहा है। जिसकी पहचान महिला ने की है। युवक हाफ पैंट और टीशर्ट में दिख रहा है। जो बांस मंडी की तरफ भाग गया। पुलिस सीसीटीवी की मदद से तलाश कर रही है।
Source link
लखनऊ में महिला से चेन छीनकर भागा लुटेरा:बेटी को अस्पताल से देखकर लौट रही थी, तीन चौकियों के बीच हुई घटना
