Headlines

महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग का आगाज 5 सितंबर से:जिले की 8 टीमें दिखाएंगी दम, विजेता को मिलेंगे 2 लाख रुपए




हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेक्स्टजेन क्रिकेट फाउंडेशन एवं स्पोर्ट्स सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में महेंद्रगढ़ प्रीमियर लीग (एमपीएल) का आयोजन 5 सितंबर से गांव पाली स्थित बीजेडीआरडी खेल स्टेडियम में किया जाएगा। लीग में जिले की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मुकाबले हर सप्ताह शनिवार और रविवार को नवंबर तक खेले जाएंगे। फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में सचिव अंकित बालदिया और खजांची रविकांत ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लीग का उद्घाटन समारोह 5 सितंबर को सुबह 10 बजे होगा। सभी मुकाबले आईपीएल की तर्ज पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को पेशेवर क्रिकेट का अनुभव मिल सके। वीआईपी बॉक्स भी बनाया आयोजकों ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मैदान पर एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा स्टेडियम में विशेष वीआईपी बॉक्स बनाया गया है, जहां मुख्य अतिथि और खिलाड़ियों के परिजन बैठकर मैचों का आनंद ले सकेंगे। आठ टीमें लेंगी हिस्सा एमपीएल में तलवाना सुपर किंग्स, अटेली रॉयल, महेंद्रगढ़ पैंथर्स, सुपर स्ट्राइकर्स खोड़, आदलपुर हैरिकेंस, टैगोर टाइटंस, बसई ब्लास्टर्स और जाट स्ट्राइकर्स की टीमें भाग लेंगी। लीग चरण के बाद शीर्ष चार टीमें नॉकआउट दौर के लिए क्वालिफाई करेंगी। दो लाख का इनाम टूर्नामेंट की विजेता टीम को 2 लाख रुपए, जबकि उपविजेता टीम को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर सहित कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। ये होंगे मुख्य अतिथि उद्घाटन समारोह में महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, उपायुक्त डॉ. अनुपमा अंजलि, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, मार्केट कमेटी अटेली के अध्यक्ष दिनेश जेलदार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन तथा भारतीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। ये रहे मौजूद पत्रकार वार्ता में एमपीएल अध्यक्ष डॉ. विक्रांत यादव, समिति अध्यक्ष अरुण कुमार, डॉ. अजय यादव, अंकित बालदिया, रविकांत, दीपांशु जेलदार, देवेंद्र सिंह, मंजीत यादव, जितेंद्र कुमार, प्रवीण यादव, मनजीत राजपुरा, कंवरपाल और प्रदीप यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *