![]()
गुरुग्राम जिले में चोरियों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ताजा मामला बिलासपुर इलाके का है, जहां चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान को निशाना बनाया। यहां से लाखों रुपए के मोबाइल फोन और फोन एसेसरीज चोरी कर ली गईं। जानकारी के मुताबिक, चोर दुकान में घुसे और वहां रखे महंगे मोबाइल फोन के साथ बड़ी मात्रा में मोबाइल एसेसरीज चुराकर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हुए चोर चोरी के बाद दुकान संचालक ने गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर दुकान के अंदर घुसकर सामान चुराते हुए साफ दिख रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है, ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द पकड़ा जा सके। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए मोबाइल फोन व एसेसरीज का पूरा विवरण जुटाया जा रहा है।
Source link
गुरुग्राम में मोबाइल दुकान से सामान चोरी:महंगे फोन और एसेसरीज ले गए, शटर तोड़कर घुसते CCTV में कैद
