Headlines

सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी:4% ब्याज अनुदान के भुगतान में देरी से रोष, कलेक्टर के नाम ज्ञापन




राज्य सरकार की ओर से सहकारी समितियों को मिलने वाला 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान लंबे समय से अटका होने से व्यवस्थापकों में नाराजगी है। लाखेरी केंद्रीय सहकारी बैंक क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने रुकी हुई अनुदान राशि का जल्द भुगतान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। इस संबंध में जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों के नाम सहकारी बैंक लाखेरी शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जल्द भुगतान की मांग की गई। लंबे समय से अटका है अनुदान व्यवस्थापकों ने ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से समितियों को मिलने वाला 4 प्रतिशत ब्याज अनुदान लंबे समय से लंबित है। अनुदान राशि समय पर नहीं मिलने के कारण समितियों के रोजाना के कामकाज, वित्तीय प्रबंधन और किसानों को दी जाने वाली सेवाओं पर असर पड़ रहा है। व्यवस्थापकों का कहना है कि आर्थिक संकट के चलते समितियों के लिए नियमित कामकाज संचालित करना मुश्किल हो रहा है।
भुगतान नहीं हुआ तो होगा कार्य बहिष्कार व्यवस्थापकों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक राज्य सरकार रुकी हुई अनुदान राशि का भुगतान नहीं करती, लाखेरी केंद्रीय सहकारी बैंक क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों के व्यवस्थापक काम का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द अनुदान जारी कर समितियों को आर्थिक राहत देने की मांग की है। ये व्यवस्थापक रहे मौजूद ज्ञापन देने के दौरान व्यवस्थापक महावीर बैरागी, रामनारायण केवट, कमल कुमार मीणा, धर्मेंद्र मीणा और महावीर मीणा समेत लाखेरी केंद्रीय सहकारी बैंक क्षेत्र की विभिन्न सहकारी समितियों के कई व्यवस्थापक मौजूद रहे। देईखेड़ा-दिनेश व्यास



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *