Headlines

रेवाड़ी में अंतराज्यीय ATM चोर गिरोह के 2 सदस्य पकड़े:73 कार्ड बरामद; फेविगम' से खराब करते थे मशीन; एक पर पहले से 3 केस




रेवाड़ी में धारूहेड़ा सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अंतराज्यीय एटीएम चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मशीन खराब करने के लिए एटीएम कार्ड पर फेविगम’ लगाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग- अलग बैंकों के 73 एटीएम कार्ड बरामद किए है। यूपी के जिला प्रतापगढ़ के गांव देवगढ़ कमासिन निवासी अतुल व जिला प्रतापगढ़ के ही गांव बांसी उगईपुर निवासी सुरेंद्र सरोज के रूप में हुई हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट से 4 दिन के रिमांड पर लिया है। मशीन खराब कर करते थे ठगी जांच अधिकारी ने बताया कि धारूहेड़ा के आजाद नगर निवासी प्रेमचंद ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें बताया कि गांव कापड़ीवास में हिताची कंपनी का एटीएम लगा हुआ है। जहां एटीएम को खराब कर ग्रामीणों के के पैसे ठगे जा रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने एक सितंबर को एटीएम का सीसीटीवी खंगाला। जिससे पता चला, कि दो युवक अलग-अलग समय पर एटीएम कार्ड पर फेविगम’ लगाकर मशीन में डाल रहे थे ताकि एटीएम को खराब करके पैसे चोरी किए जा सकें। शटर बंद कर अंदर रोके शाम लगभग 05:30 बजे जब वही दोनों संदिग्ध दोबारा एटीएम में दाखिल हुए, तो उसने तुरंत तत्परता दिखाते हुए दोनों युवको को एटीएम के अंदर ही बंद कर बाहर से शटर लगा दिया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानिए पूछताछ में क्या बताया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गत 30 अगस्त को धारूहेड़ा के बास रोड स्थित पीएनबी (PNB) बैंक के एटीएम और सोहना रोड स्थित एचडीएफसी (HDFC) बैंक के एटीएम से दो अलग-अलग व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। जांच में पता चला कि आरोपी सुरेंद्र सरोज का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ यूपी के जिला प्रतापगढ़ में एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने के पहले से तीन मामले दर्ज हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *