Headlines

बसना में एक चोर से 12 चोरी की बाइक बरामद:पांच थाना क्षेत्रों से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद, बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था




महासमुंद की बसना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ये बाइकें बसना समेत जिले के बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों से चोरी की थीं। वह चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। 10 अगस्त को हुई थी चोरी की पहली वारदात मामले की शुरुआत 10 अगस्त को हुई थी। ग्राम खरोरा निवासी नरेश डडसेना की HF डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 06 GD 0158) गढ़फुलझर के शहीद चौक स्थित यादव इलेक्ट्रिकल्स के पास से चोरी हो गई थी। बाइक नरेश के दोस्त चंद्रकिशन सोनी लेकर गए थे। उन्होंने शाम करीब 3:30 से 4 बजे के बीच बाइक खड़ी की थी। लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर बसना थाने में धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। ग्राहक तलाशते मिला संदिग्ध जांच के दौरान 2 सितंबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जगदीशपुर रोड पर एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। उसकी पहचान टिकेश्वर बाघ (37) निवासी ग्राम बम्हनी, थाना बसना के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 10 अगस्त को गढ़फुलझर से HF डीलक्स बाइक चोरी की थी। बाइक में चाबी लगी हुई थी और चोरी के बाद उसने उसे अपने घर में छिपाकर रखा था। पांच थाना क्षेत्रों से चोरी की 12 बाइक पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बसना, सरायपाली, सांकरा, पिथौरा और पटेवा थाना क्षेत्रों से 11 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी कबूल किया। उसकी निशानदेही पर ग्राम सावित्रीपुर के एक निर्माणाधीन मकान से कई बाइक बरामद की गईं। एक बाइक उसके घर से भी मिली। पुलिस ने कुल 12 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। इनमें पैशन प्रो, सीटी-100, HF डीलक्स, प्लेटिना, ड्रीम युगा, सुपर स्प्लेंडर, ग्लैमर, CD डीलक्स और हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस शामिल हैं। बरामद वाहन नंबर वाली बाइकें शामिल हैं। मालिकों और पुराने मामलों से मिलान जारी पुलिस अब बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान कर रही है। वाहनों का संबंधित थाना क्षेत्रों में दर्ज चोरी के मामलों से भी मिलान कराया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *