![]()
रामपुर के आयुर्वेदिक अस्पताल में एक्स-रे सुविधा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पिछले 4 साल से रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) की बैठकों में अस्पताल में एक्स-रे प्लांट लगाने का प्रस्ताव पास होता रहा है, लेकिन आज तक मरीजों को यह सुविधा नहीं मिल पाई। एक्स-रे की जरूरत पड़ने पर मरीजों को महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी या निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ता है। अब आरकेएस ने इस सुविधा को जल्द उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। रामपुर एसडीएम कार्यालय में गुरुवार को आयुर्वेदिक अस्पताल आरकेएस की बैठक हुई। एक्सरे सुविधा शुरू करने के लिए जल्द कार्रवाई की जाए इसकी अध्यक्षता एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की थी। बैठक में बीएमओ डॉ. रोहिणी शर्मा, डॉ. गगन सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में एक्सरे प्लांट का मुद्दा खास तौर पर उठाया गया। एसडीएम ने बीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में एक्सरे सुविधा शुरू करने के लिए जल्द जरूरी कार्रवाई की जाए। आउटसोर्स से एक्सरे मशीन लगाने की व्यवस्था की जाए उन्होंने कहा कि यदि जरूरी हो तो आउटसोर्स माध्यम से एक्सरे मशीन लगाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मरीजों को अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सके। बैठक में बीते और चालू वित्त वर्ष की आय-व्यय का हिसाब-किताब भी रखा गया। विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष में 9 लाख 96 हजार 200 रुपए खर्च की जानकारी दी गई। बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता लैब अपग्रेडेशन, जीवनरक्षक दवाइयों की खरीद, पंचकर्मा, बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल, फायर सिलेंडर, बेडशीट व गद्दे, सीसीटीवी मरम्मत, फर्नीचर और आउटसोर्स लैब टेस्ट सहित कई खर्चों पर बात हुई। एसडीएम ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता है। उन्होंने पंचकर्मा उपचार पद्धति के प्रचार बढ़ाने के साथ सभी कार्यों में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।
Source link
रामपुर अस्पताल में जल्द मिलेगी एक्सरे सुविधा:आरकेएस ने दिए व्यवस्था के निर्देश, 4 साल से लंबित था प्रस्ताव
