![]()
जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर पलवल जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। एसपी नीतीश अग्रवाल ने आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना, चौकी और सीआईए प्रभारियों को सतर्क रहने और मुस्तैदी से गश्त करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए जिले के सभी प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में विशेष पुलिस बल तैनात किया गया है। बदमाशों पर नजर रखने के लिए पुलिस राइडर्स, पीसीआर और डायल-112 की टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। इसके अलावा, पैदल गश्त करने वाली पुलिस टीमें भी संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेंगी। भीड़भाड़ वाले बाजारों में पुलिस की खास निगरानी एसपी ने बतााया कि बाजारों और धार्मिक स्थलों पर महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। जिन जगहों पर महिलाओं की आवाजाही ज्यादा रहती है, वहां डायल-112 और बाइक सवार पुलिसकर्मियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, संदिग्ध गतिविधियों और बदमाशों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या नजदीकी पुलिस थाने में दें।
Source link
जन्माष्टमी पर पलवल में कड़ी सुरक्षा:मंदिरों और बाजारों में तैनात होगा विशेष पुलिस बल, एसपी बोले-संदिग्धों पर रहेगी नजर
