Headlines

भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी:लखनऊ फॉल्कन्स ने क्वालिफायर-1 में मेरठ को 47 रन से हराया




तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ फाल्कन्स ने यूपी टी 20 लीग 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। 3 सितंबर को इकाना स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-1 में लखनऊ ने मेरठ मावेरिक्स को 47 रनों से हरा दिया। लीग के 4 साल के इतिहास में लखनऊ पहली बार फाइनल में पहुंची है। भुवनेश्वर ने लिए 4 विकेट टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम 19.4 ओवर में 145 रन पर सिमट गई। ओपनर हिमांशू सिंह ने 61 रन बनाए। मेरठ के स्पिनर ज़ीशान अंसारी ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम को भुवी ने संभलने का मौका ही नहीं दिया। भुवी ने 4 ओवर में 18 डॉट बॉल फेंकते हुए महज 10 रन देकर 4 विकेट झटके। भुवी के झटकों के बाद मेरठ का स्कोर 36 रन पर 7 विकेट हो गया था। पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर सिर्फ 98 रन ही बना सकी। कप्तान रिंकू सिंह ने 34 रन बनाए। 6 सितंबर को लखनऊ अब फाइनल मैच क्वालीफायर 2 टीम के साथ खेलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *