![]()
पठानकोट में नए एसएसपी की नियुक्ति के बाद गुरुवार को मनप्रीत सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभाल लिया। पदभार संभालने पर पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद एसएसपी मनप्रीत सिंह ने जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पठानकोट जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति, अपराधों पर लगाम लगाने, नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई और पुलिस के अलग-अलग अभियानों के बारे में जानकारी ली। एसएसपी मनप्रीत सिंह ने अधिकारियों के साथ जिले की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और ईमानदारी से निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत रखना और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। पुलिस अधिकारियों ने नए एसएसपी को जिले से जुड़े कई जरूरी मामलों और पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई के बारे में बताया। इससे पहले पठानकोट के एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों का ट्रांसफर सीआईडी विभाग में कर दिया गया था। उनके ट्रांसफर के बाद अब मनप्रीत सिंह को पठानकोट के नए एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है। अब पठानकोट जिले में कानून व्यवस्था, नशे और अपराधों पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर रहेगी।
Source link
पठानकोट के नए एसएसपी मनप्रीत सिंह:चार्ज संभाला, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, अधिकारियों संग की अहम बैठक
