![]()
मोगा में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोगा पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियों और अवैध शराब के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना सदर मोगा के प्रभारी गुरपाल सिंह की अगुवाई में सहायक सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह देर रात गांव घल्लकलां के पास गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली, जिसके आधार पर उन्होंने सलीना निवासी किरमलदीप सिंह उर्फ किरमल और राजदीप सिंह उर्फ ठोलू को पकड़ा। उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन मिली। इसी तरह, थाना समालसर के प्रभारी इकबाल सिंह की अगुवाई में सहायक सब-इंस्पेक्टर सतवंत सिंह ने गश्त के दौरान चीदा गांव के आकाशदीप सिंह को पकड़ा। उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने जब्त की हेरोइन थाना कोटईसे खां के सहायक सब-इंस्पेक्टर बूटा सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान मिली जानकारी पर कोटईसे खां निवासी संदीप कुमार कालू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और 87 नशीली गोलियां मिलीं। थाना मैहना के सहायक सब-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए गांव धूडकोट चढ़त सिंह वाला के राम सिंह उर्फ अजय को पकड़ा। उसके पास से 65 नशीली गोलियां बरामद हुईं। नशीली गोलियों समेत तस्कर अरेस्ट थाना अजीतवाल की सहायक सब-इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने भी पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान सूचना पर गांव ढुडीके के चरनजीत सिंह उर्फ चन्नी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 60 नशीली गोलियां मिलीं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एनडीपीएस कानून के तहत केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा, थाना कोटईसे खां के सहायक सब-इंस्पेक्टर दविन्द्रजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान गुप्त सूचना पर गांव दौलेवाला के बहादर सिंह उर्फ बिट्टू को पकड़ा। उसके पास से 20 बोतलें अवैध शराब बरामद हुई। उसके खिलाफ आबकारी कानून के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Source link
मोगा पुलिस ने अरेस्ट किए 7 नशा तस्कर:हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद, की जा रही पूछताछ
