Headlines

Ludhiana Singer Baljit Singh Found Dead


घर के अंदर बेड पर पड़ी सिंगर की लाश। इनसेट में सिंगर की फाइल फोटो

लुधियाना में गुरुवार को पंजाबी सिंगर की लाश घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला। घर से कई दिनों से बदबू आ रही थी। बदबू तेज होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसक बाद सुधार थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

.

लोगों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर बेड पर सिंगर की लाश पड़ी थी, जो अब सड़ने लगी थी, जिससे आशंका है कि मौत करीब 4-5 दिन पहले हुई होगी। लाश के पास सूखा हुआ खून भी मिला है। हालांकि, मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

बलजीत सिंह, जिसकी लाश घर में बेड पर मिली।

बलजीत सिंह, जिसकी लाश घर में बेड पर मिली।

सिंगर होने के साथ गाने भी लिखता था घटना सुधार थाना क्षेत्र के गांव सुधार पत्ती धालीवाल की है। मृतक बलजीत सिंह सिंगर (35) होने के साथ गाने भी लिखता था। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पिछले कुछ दिनों में घर के आसपास आने-जाने वाले लोगों की जानकारी मिल सके।

वह टूर्नामेंट और अन्य कार्यक्रमों में गाने गाता था। बलजीत की अभी शादी नहीं हुई थी। वह घर में अकेला ही रहता था।

बहन बोली- चोट लगने से मौत होने की आशंका मृतक की बहन ने बताया कि उसे पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। अब भी हार्ट अटैक आने के कारण वह गिर गया होगा, जिससे उसे चोट लगी और ज्यादा खून निकलने से उसकी मौत हो गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले की जांच कर रही पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्क्वाड और CIA की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर और आसपास के इलाके की तलाशी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी के मुताबिक, शव बेड पर मिला है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव थाना सुधार के एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस धारा 174 के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच कर रही है।

*************

ये खबर भी पढ़ें:

लुधियाना में बाप-बेटे को मारीं गोलियां: एक की टांग से गोली आर-पार हुई, दूसरे के पैर में फंसी; बेटी से भी की बदसलूकी

लुधियाना में कुत्ते के काटने को लेकर पूछे गए एक सवाल पर विवाद बढ़ गया। लड़की से पहले एक युवक ने बदसलूकी की। जब उसने फोन करने पर अपने पिता और भाई को बुलाया, तो बहस के बाद आरोपियों में से एक युवक घर से बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *