Headlines

कृष्ण-सुदामा मिलन और बाल-लीला ने मोहा मन:स्कूल में मनाया जन्माष्टमी उत्सव; राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां




जगतपुरा स्थित स्टेप वाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या कृष्णा शर्मा ने श्रीकृष्ण आरती की। जन्माष्टमी उत्सव में विद्यार्थी आकर्षक राधा-कृष्ण के परिधानों में नजर आए। बच्चों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने कृष्ण-सुदामा मिलन, बाल-लीला और श्रीकृष्ण जन्म लीला जैसी सुंदर कलात्मक प्रस्तुतियां भी दीं। बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म लीला की कहानी के माध्यम से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर सामना करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिकता, सकारात्मकता, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का विकास करना रहा। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक सहयोग किया। अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को जन्माष्टमी का प्रसाद वितरित किया गया। प्रधानाचार्या कृष्णा शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण हमें सत्य, कर्म, प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *