Headlines

जन्माष्टमी पर मंदिरों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी : एसपी



श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जींद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। एसपी कुलदीप सिंह के निर्देश पर जिले के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी जवानों की तैनाती की जाएगी। विशेषकर मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय और महिलाओं के व्रत खोलने के दौरान पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जिले की राइडर व पीसीआर गाड़ियां लगातार गश्त करेंगी। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी टीमें भी गठित की गई हैं। एसपी ने थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलावासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। श्रद्धालुओं से मंदिर परिसरों में अनावश्यक भीड़ न लगाने, अनुशासन बनाए रखने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *